फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए दो दिवसीय ट्रायल की शुरुआत

शाहिल शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 04:23 PM IST

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए दो दिवसीय ट्रायल की शुरुआत आज से हो गई है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से खिलाड़ी इन ट्रायल में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। खेल विभाग द्वारा आयोजित इन ट्रायल्स का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में अवसर प्रदान करना है। ट्रायल्स के पहले दिन सुबह से ही खेल मैदान में खिलाड़ियों की हलचल देखने को मिली। खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल्स में वॉलीबॉल, हैंडबाॅल, स्वीमिंग,बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल सहित कई खेलों की सहित कई खेलों को शामिल किया गया है। खेल विभाग ने बताया कि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह उनके प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल्स को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई युवा खिलाड़ियों ने कहा कि यह उनके लिए राज्य स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर है। विभागीय अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस बार कैथल जिले के कई खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें