फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आर.के.एस.डी कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय समारोह

नवीन दलाल Updated Sat, 01 Nov 2025 03:49 PM IST

हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के आरकेएसडी कॉलेज में हुआ। इसमें जिलेभर से लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सैनी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूंडरी सरपंच लाभ सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही पंचकूला से हो रहे मुख्य राज्य स्तरीय समारोह का सीधा लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों को हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, राज्य के विकास यात्रा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोकनृत्य, गीत और नाटक शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं पर प्रकाश डाला तथा युवाओं से राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें