हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया जींद के एक अधिकारी जुड़े मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जांच पूरी हाे चुकी है। भाटिया ने बताया कि इस मामले में पुलिस कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है।
रेनू भाटिया ने बताया कि इस मामले में डीजीपी की रिपोर्ट का इंतजार है। यह रिपोर्ट जल्द ही पुलिस की टीम की ओर से महिला आयोग को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अध्यक्ष रेणु भाटिया वीरवार को जिला परिषद परिसर में महिलाओं से संबंधित शिकायतें सुनने के लिए पहुंची थी।
भाटिया ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। इसलिए महिला आयोग के दरवाजे हर पीड़िता के लिए खुले हैं। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि वह महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। यह मामला प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है।