फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शांति की थीम पर होगा आठवां नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव, तीन नाटकों से उठेंगे सामाजिक मुद्दे

जींद। शहर में बुधवार से आठवें नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का आगाज होगा। एक्टिव थिएटर एंड वेलफेयर सोसायटी और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त की ओर से दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में तीन से पांच नवंबर तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में विभिन्न राज्यों के नाट्य दल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीनों दिन शाम सात बजे नाटकों का मंचन होगा। खास बात यह है कि शहरवासियों के लिए उत्सव में प्रवेश निशुल्क रहेगा। सोसायटी के संरक्षक डॉ. सुरेश जैन ने शहर के निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार नाट्य उत्सव की मुख्य थीम पीस यानी शांति रखी गई है। उत्सव के दौरान तीन नाटक मंचित किए जाएंगे। इनमें घर का न घाट का, दरोगा जी चोरी हो गई और छोड़ो कल की बातें शामिल हैं। इन नाटकों का निर्देशन प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक जेपी सिंह और विकास शर्मा तथा रंगकर्मी रमेश मूर्ति ने किया है। सोसायटी के सचिव एवं रंगकर्मी रमेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का उद्देश्य रंगमंच को बढ़ावा देना और इसे नई दिशा देना है। यह आयोजन युवा रंगकर्मियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। रंगमंच जीवन जीने की कला है और लोगों को संवेदनशील बनाता है। नाटकों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करने के साथ आमजन की समस्याओं को भी सामने लाया जा सकता है। रंगकर्मी प्रवीण दुग्गल ने कहा कि यह नाट्य उत्सव शहरवासियों और कला प्रेमियों के लिए संस्था की ओर से एक उपहार है। इसमें लोग एक साथ बैठकर भाईचारे के साथ नाटकों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि रंगमंच का उद्देश्य समाज की समस्याओं को उठाकर प्रशासन तक पहुंचाना भी है। संस्था का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी रंगमंच से जोड़ा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें