फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सफाईकर्मियों की हड़ताल से परेशान दुकानदारों ने खुद संभाली झाड़ू

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर बुधवार को मैन बाजार के दुकानदारों ने अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को रविकांत भोसले के नेतृत्व में दुकानदारों ने एकजुट होकर सफाई अभियान चलाया। दुकानदारों ने बाजार और दुकानों के आसपास फैले कूड़े को साफ किया तथा लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। व्यापारियों ने कहा कि हड़ताल के कारण बाजारों में गंदगी बढ़ने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। ऐसे में दुकानदारों ने स्वयं आगे आकर सफाई की जिम्मेदारी उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें