फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ वादाखिलाफी और निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

बहादुरगढ़। आज बिजली विभाग के प्रांगण में बिजली कर्मचारियों के साथ हुई वादाखिलाफी, विश्वासघात, बेलगाम निजीकरण एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त सांझा संघर्ष मोर्चा द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट की प्रतियां जलाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से प्रधान राजेश एव संदीप ने की, जबकि मंच का संचालन यूनिट सेक्रेटरी राकेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्किल सचिव बिजेंद्र फोगाट, राज्य कमेटी सदस्य रविन्द्र दलाल, यूनिट प्रधान उमेश तथा एसकेएस ब्लॉक बहादुरगढ़ प्रधान बिजेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता और बिजली कर्मचारियों पर थोपी जा रही जनविरोधी नीतियों, बेलगाम निजीकरण तथा कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित अधिकारों को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। वक्ताओं ने सरकार से निम्न मांगों को तुरंत लागू करने की मांग की— 1. निजीकरण पर पूर्ण रोक आम जनता को महंगे एवं शोषणकारी निजीकरण के हवाले करने वाले एग्री डिस्कॉम संबंधी फैसले को तुरंत रद्द किया जाए। इसके साथ ही नूँह और गुरुग्राम में इलेवन पावर लिमिटेड कंपनी को दिए गए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस को बिना किसी देरी के वापस लिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सेवा को निजी कंपनियों के हवाले करना जनहित में नहीं है। 2. स्मार्ट मीटर योजना बंद की जाए जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली तथा उपभोक्ताओं के शोषण का माध्यम बन चुकी स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों तथा निजीकरण के मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें