क्षेत्र के खेतों में पछेता बाजरा पकने लगा है। अनुकूल मौसम के चलते अच्छी पैदावार की उम्मीद है। कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने बताया कि इस बार तेज हवा व बारिश न होने से फसल को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने नमी सूखने पर कटाई की सलाह दी। किसानों हरपाल, मिंटू और मनजीत ने बताया कि अगेती बिजाई नहीं हो पाई थी, लेकिन पछेता बाजरा में अच्छी बाली आई है और एक सप्ताह में कटाई कर ली जाएगी।