बादली। एसडीएम विशाल कुमार ने ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी। शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, बिजली-पानी और राजस्व विभाग से जुड़ी करीब 35 शिकायतें आईं। एसडीएम ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया और शेष के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को 7 दिन में समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं देना है, इसलिए अधिकारी शिविर में आई हर शिकायत को गंभीरता से लें। इस मौके पर बीडीपीओ, तहसीलदार भी मौजूद रहे।