दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर बहादुरगढ़ में भी पुलिस अलर्ट पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली से लगती सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। टिकरी बॉर्डर, झाड़ोदा बॉर्डर और यूईआर सहित प्रमुख रास्तों पर पुलिस की तैनाती की गई है। प्रदर्शन में लोगों के दिल्ली कूच करने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी की है। दिल्ली जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मी वाहनों की जांच करने के साथ ही उनमें सवार लोगों से पूछताछ भी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ने से वाहन चालकों को जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। बॉर्डर से लेकर हाईवे तक सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से हालात के अनुसार निगरानी और जांच अभियान जारी रखा जा रहा है। दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए बहादुरगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।