फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादरगढ़: दिन दहाड़े महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटा, सीसीटीवी में कैद वारदात

बहादुरगढ़ के मॉडल टाउन इलाके में सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर फरार हो गए। गली में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में ये वारदात कैद हो गई। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन की गली नंबर-5, वार्ड-17 निवासी आयुषी पत्नी जितेंद्र सुबह करीब 10 बजे हाई स्कूल से अपने मकान की तरफ आ रही थीं। इसी दौरान नीले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से लॉकेट/सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। बाइक का नंबर HR-12-ए-6084 बताया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें