फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी: 12.51 लाख रुपये की लागत से सीसी गली का निर्माण शुरू, नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

बेरी। पाना बैठान में लंबे समय से खस्ताहाल गली और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलेगी। नगर पालिका की ओर से करीब 12 लाख 51 हजार रुपये की लागत से सीसी गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने नारियल तोड़कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह गली पाना बैठान स्थित धर्मशाला से लेकर राधा कृष्ण मंदिर तक बनाई जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार गली की हालत लंबे समय से खराब थी। जगह-जगह रास्ता टूटने और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। बारिश का पानी गली में जमा होने से जलभराव की समस्या पैदा होती थी, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।नगर पालिका द्वारा गली का निर्माण सीसी से करवाया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने के साथ ही बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सड़क, गली और जल निकासी जैसी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब, मा. लक्ष्मीनारायण, पार्षद सुरेश,विजय कौशिक, जय सिंह सैनी, रणबीर, संदीप, कर्मबीर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें