फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली: गुभाणा के हॉट मिक्स प्लांट में बॉयलर फटा, तीन श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

बादली। गुभाणा गांव स्थित जैन हॉट मिक्स प्लांट में शुक्रवार शाम बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पहले दिल्ली के जाफरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान 19 वर्षीय नवीन, 17 वर्षीय करण और 24 वर्षीय नीति के रूप में हुई है। तीनों के शरीर पर गंभीर रूप से जलने की चोटें बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब सात बजे बॉयलर फटने से हुआ। हालांकि दमकल विभाग को रात करीब 8:45 बजे प्लांट में आगजनी की सूचना मिली। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। तीनों घायल श्रमिकों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, तहसीलदार और पंचायत विभाग के अधिकारियों सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी हादसे के कारणों और प्लांट में चल रही गतिविधियों की पड़ताल में जुटे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें