फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में रन फॉर डीएवी’ के अंतर्गत किलोमीटर फन रन का आयोजन हुआ

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर डीएवी – फिट डीएवीं फ्रीडम रन ’ के अंतर्गत 2 किलोमीटर फन रन का आयोजन किया गया। प्रात विद्यार्थियों के रिपोर्ट करने के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस 2 किलोमीटर फन रन में पुलिस लाइंस एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर ‘स्वस्थ शरीर – स्वस्थ भारत’, ‘फिट डीएवी – हिट डीएवी’ तथा ‘जय जवान – जय किसान’ जैसे जोशीले नारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने कहा कि गांधी जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य, एकता, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता, सादगी एवं सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें