फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में ईंट भट्टे पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से मजदूर की मौत

हांसी। हांसी के सुल्तानपुर गांव के पास एक ईंट भट्टे पर दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्लू निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। आपको बता दे कि मजदूर कच्ची ईंटों को ट्रैक्टर में भरकर भट्टे की तरफ ले जा रहे थे। इसी दौरान कल्लू अचानक ईंटों से नीचे गिर गया। तभी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद साथी मजदूर उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के साथ काम करने वाले मजदूर सुरेश ने बताया कि कच्ची ईंटों से नीचे गिरने के बाद पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कल्लू को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें