फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में नशे के खिलाफ हांसी पुलिस का अभियान जारी, सुलचानी व राजथल में विशेष चेकिंग अभियान

नारनौंद। हांसी पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना विशेष अभियान लगातार जारी रखा हुआ है। पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार के निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना नारनौंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव सुलचानी और राजथल में विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने गांवों और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से जांच की। साथ ही संदिग्ध स्थानों पर भी निगरानी और चेकिंग की गई। आपको बता दे कि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नारनौंद डीएसपी देवेंद्र नैन ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे का कारोबार करने वाले और नशे की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर भी पुलिस की लगातार नजर है। पुलिस का उद्देश्य नशे के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखना और क्षेत्र में सुरक्षित माहौल कायम करना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें