फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: पासपोर्ट बनवाने जा रहे जीएनएम छात्र की हादसे में मौत, दोस्त गंभीर

हांसी। हांसी बरवाला रोड पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में जीएनएम के छात्र दीपक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे राजली हेड के पास हुआ। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर बरवाला जा रहे थे। वहां से उन्हें पासपोर्ट के लिए आवेदन करने बस से अंबाला जाना था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मसूदपुर गांव निवासी करीब 18 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपांशु को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दीपक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। -पासपोर्ट के लिए अंबाला जाने की थी तैयारी जानकारी के अनुसार, दीपक खेड़ी चोपटा कॉलेज में जीएनएम की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह वह अपने दोस्त दीपांशु के साथ बाइक पर सवार होकर बरवाला जा रहा था। दोनों को वहां से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के उद्देश्य से अंबाला जाना था, लेकिन रास्ते में राजली हेड के पास हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से दीपक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। खेतीबाड़ी करते हैं पिता, बड़ी बहन कर रही बीटेक दीपक के पिता राममेहर सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। दीपक की एक बड़ी बहन है, जो बीटेक की पढ़ाई कर रही है। परिवार को दीपक से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद दीपक के शव को हांसी शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। बरवाला सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें