फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में पीएम-कुसुम योजना के तहत सोलर पंप का लाभ उठा रहे किसान

केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका किसान लाभ उठा रहे हैं। इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान के लिए पीएम-कुसुम योजना है। योजना के तहत किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। इससे किसानों को बिजली और डीजल की बढ़ती लागत से राहत मिल रही है और खेती की लागत भी कम हो रही है। पीएम-कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा किसान अपनी बंजर या खाली जमीन पर सोलर प्लांट लगाकर उत्पादित बिजली को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी कर सकते हैं। हांसी जिले के किसान नरेश ने बताया कि पहले सिंचाई के लिए बिजली और डीजल पर काफी खर्च होता था। सोलर पंप लगने के बाद हर महीने करीब 400 से 500 रुपये की बचत हो रही है। बिजली पर निर्भरता भी खत्म हो गई है। किसान मुलायम सिंह ने बताया कि सोलर पंप से उन्हें काफी फायदा मिल रहा है। उन्होंने धान की फसल लगाई हुई है। पहले बिजली के बिल और डीजल पर खर्च अधिक होने के कारण फसल से होने वाली बचत कम हो जाती थी, लेकिन अब सिंचाई की लागत में कमी आई है। वहीं किसान नरेंद्र ने बताया कि पहले डीजल और बिजली से पंप चलाकर खेतों की सिंचाई करनी पड़ती थी, लेकिन अब सोलर पंप से सीधे सिंचाई हो जाती है। धूप निकलते ही पंप चलने लगता है और शाम को सूरज ढलने के साथ अपने आप बंद हो जाता है। इससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। किसानों का कहना है कि सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था से उन्हें बिजली कटौती और डीजल के खर्च से राहत मिल रही है। पीएम-कुसुम योजना किसानों के लिए खेती की लागत कम करने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें