फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी पुलिस की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला पर्स मालिक तक पहुंचाया

हांसी पुलिस की ईमानदारी और जिम्मेदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस हवलदार ने सड़क पर मिले एक युवक के खोए हुए पर्स को उसके असली मालिक तक पहुंचाकर पुलिस के प्रति आमजन के विश्वास को मजबूत करने का काम किया। आपको बता दे कि दरअसल पुलिस हवलदार उदयवीर सिंह को सड़क पर एक पर्स मिला था। पर्स में नकदी के साथ युवक के महत्वपूर्ण पहचान पत्र और अन्य जरूरी सामान मौजूद था। हवलदार उदयवीर सिंह ने पहचान पत्र के आधार पर पर्स के मालिक की जानकारी जुटाई और उससे संपर्क किया।हवलदार उदयवीर सिंह हांसी पहुंचे और पर्स उसके असली मालिक पवन को सौंप दिया। पर्स वापस मिलने के बाद पवन ने बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है और गलती से उसका पर्स कहीं रास्ते में गुम हो गया था। पर्स में नकदी, पहचान पत्र और अन्य जरूरी सामान था। पर्स वापस मिलने पर उसने जांच की तो उसमें रखा पूरा सामान सुरक्षित मिला। पवन ने हवलदार उदयवीर सिंह का धन्यवाद किया और हांसी पुलिस का आभार जताया। उदयवीर सिंह हवलदार ने बताया कि मुझे सड़क पर यह पर्स मिला था। पर्स में पहचान पत्र और पैसे थे। पहचान पत्र के आधार पर पर्स के मालिक से संपर्क किया और पर्स उसके मालिक को वापस कर दिया। मेरा काम ही यही है कि जो सामान मिला है, उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाया जाए। यह मामला पुलिस की सकारात्मक कार्यशैली और ईमानदारी की मिसाल पेश करता है। ऐसे प्रयास पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें