फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का बयान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर चलेगा सेवा संकल्प अभियान

हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने हांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक बड़े अभियान की घोषणा की है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विपक्ष पर पलटवार हांसी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार करते हुए मंत्री गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन को सेवा और सुशासन का माध्यम बनाया है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक, उन्होंने 25 सालों में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के देश पर बढ़ते कर्ज को लेकर भाजपा सरकार पर उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए गंगवा ने कांग्रेस को मुद्दाविहीन और नेतृत्वविहीन बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सरकार के सामने सवाल उठाने के बजाय सदन से वॉकआउट और हंगामा करते हैं। हरियाणा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि अलग-अलग नेताओं के गुट हैं। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे को लेकर दिए गए बयान पर भी गंगवा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग परेशान हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री सैनी जहां भी जाते हैं, उन्हें लोगों का समर्थन मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते चुनाव वाले राज्यों में जाना संगठन का हिस्सा है। भाषा पर संयम की नसीहत शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर अभय चौटाला द्वारा दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर गंगवा ने नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिनसे समाज में गलत संदेश जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें