फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के शहीदों के सम्मान में हांसी से निकलेगी पैदल यात्रा, 26 को टिकरी बॉर्डर पर जुटेंगे किसान

हांसी। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को सम्मान दिलाने और उनकी याद में स्मारक बनाने की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन की ओर से शहीद किसान सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। 19 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा का समापन टिकरी बॉर्डर पर होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर यूनियन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सजाया गया है और किसान यात्रा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। यूनियन के स्टेट प्रेसिडेंट सुरेश कोच की अगुवाई में किसान हिसार के क्रांतिमान पार्क से यात्रा शुरू करेंगे। रवाना होने से पहले सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद किसान हांसी होते हुए टिकरी बॉर्डर की ओर रवाना होंगे। यात्रा के दौरान 2020-21 के किसान आंदोलन की प्रमुख घटनाओं और संघर्ष से जुड़े पहलुओं को लोगों के सामने रखा जाएगा, ताकि किसानों और मजदूरों में आंदोलन के प्रति जागरूकता बनी रहे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद को सम्मान देना है। यूनियन सरकार से मांग करेगी कि शहीद किसानों के सम्मान में स्मारक स्थल बनाया जाए और उनकी याद में एक यादगार हॉल का निर्माण करवाया जाए। इसके लिए सरकार जमीन उपलब्ध करवाए।यूनियन के अनुसार इस यात्रा में हरियाणा के विभिन्न किसान संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। 26 नवंबर को टिकरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें