गांव कालवास की ढाणी में एक घर से 30 तोले सोने के जेवर चोरी मामले की जांच अब आजाद नगर पुलिस थाने से लेकर सीएआई को सौंप दी गई है। मंगलवार को पीड़ित व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन से मिले थे। इस दौरान पीड़ित ने इस मामले में आजाद नगर थाना पुलिस पर ठीक से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पीड़ित महावीर ने बताया कि संबंधित थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में ही काफी दिखाई। पुलिस ने पहले चोरी हुए सोने के जेवरों का वजन ही नहीं दर्शाया। इसके बाद पहले 5, फिर 10 और आखिर में 30 तोला सोना लिखा। यही नहीं इस दौरान जांच अधिकारी का कहना था कि गांव में पहले हो चुकी 4 चोरियों के सामान की बरामदगी नहीं हो सकी है तो तुम्हारी क्या होगी। अगर तुम्हें किसी पर शक है तो बात दो, हम उसे पकड़ लेंगे।