फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बीघड़ रोड पर दो कारों की भिड़ंत, बाल-बाल बचे सवार

बीघड़ रोड पर वीरवार देर रात दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कार बीघड़ रोड की तरफ से फतेहाबाद की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी कार को चालक सड़क पर पीछे की ओर कर रहा था। इसी दौरान दोनों कारों की टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारों को संभाला। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच कार को पीछे करते समय चालक को पीछे से आ रहे वाहन का अंदाजा नहीं हो सका। इसी दौरान दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सुबह पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें