फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: टोहाना में कुला-इंदाछोई मार्ग पर बने जर्जर पुल पर नहरी विभाग ने करवाया मरम्मत कार्य

टोहाना के गांव कुला से इंदाछोई मार्ग पर बने जर्जर पुल पर हादसे के बाद मरम्मत का कार्य नहरी विभाग सानियाना द्वारा कर लिया गया है। पिछले सप्ताह इस पुल की जर्जर हालत के कारण एक कार भी नीचे गिर गई थी, जिसके बाद विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए मरम्मत का काम शुरू करवाया। इस कार के गिरने के बाद से ग्रामीण कमल को चोट भी आई थी जिसके बाद गांव के सरपंच सुनील के नेतृत्व में ग्रामीणों ने राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला से मुलाकात की ताकि इस पुल की फाइल जल्द पास करवाई जा सके। सानियाना नहरी विभाग के एसडीओ सुभाष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल के निचले हिस्से की टूटी हुई सपोर्टिंग दीवारों की चिनाई करवा दी गई है। इसके साथ ही ऊपर दोनों तरफ बाउंड्री की दीवारें खड़ी कर दी गई हैं और दोनों ओर से मार्ग को सुरक्षित करते हुए चेतावनी बोर्ड और झंडियां भी लगा दी गई हैं ताकि कोई अन्य हादसा न हो। इंदाछोई गांव के सरपंच सुनील ने बताया कि वे अन्य ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला से मुलाकात की थी। सुभाष बराला के संज्ञान में मामला आने के बाद उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई है। नए पुल के निर्माण की फाइल फिलहाल अतिरिक्त मुख्य सचिव के पास मंजूरी के लिए भेजी गई है। विभागीय स्वीकृति मिलते ही नए पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें