टोहाना में नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन से ही मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। रतिया रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से मां दुर्गा का पूजन-अर्चन करवाया और घट स्थापना की। पूरे दिन भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।