फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना सेंट्रल वेयरहाउस गोदाम पर मजदूरों का धरना शुरू, ठेकेदार के खिलाफ की नारेबाजी

सुनील कुमार Updated Mon, 31 Aug 2026 03:19 PM IST

टोहाना। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन गोदाम परिसर में सोमवार से मजदूरों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने का नेतृत्व प्रधान बीरा राम कर रहे हैं। प्रधान बीरा राम ने बताया कि करीब दो महीने पहले एसएच लेबर कंपनी के नए ठेकेदार ने कार्यभार संभाला है। आरोप है कि ठेकेदार 20-25 फुट ऊंचे रैक लगाने का पैसा देने से इंकार कर रहा है और कह रहा है कि काम करना है तो करो, नहीं तो वह बाहर से लेबर ले आएगा। बीरा ने बताया कि पहले रैक लगाने पर प्रति बैग के हिसाब से लेबर का भुगतान होता था, लेकिन नए ठेकेदार के साथ अभी तक रेट को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। इससे करीब 200 मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन में धारसूल, भुना, फतेहाबाद, जाखल, डबवाली, कलांवाली, भट्टू और टोहाना के मजदूर शामिल हैं। वहीं सीडब्ल्यूसी मैनेजर हनुमान सिंह ने बताया कि लेबर और ठेकेदार के बीच प्रति बैग रेट को लेकर बातचीत नहीं हो पाई है। ठेकेदार को बुलाकर मामला सुलझाने और मजदूरों की पेमेंट समय पर कराने का प्रयास किया जाएगा। मजदूरों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें