फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नशा छोड़ो अभियान के तहत दोस्ताना क्रिकेट मैच, डीएसपी बोले- खेलों से जुड़ें युवा

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर नशा छोड़ो अभियान के तहत चंद्रशेखर आजाद क्लब और डॉ. इलेवन के बीच दोस्ताना 20-20 क्रिकेट मैच खेला गया। मैच का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में डीएसपी जय भगवान मुख्य अतिथि रहे, जबकि चंद्रशेखर आजाद स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक डॉ. शिव सचदेवा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डीएसपी ने कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा खेलों और सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। उन्होंने सभी को 11 अक्टूबर को होने वाले “स्वस्थ युवा, सशक्त हरियाणा — नशा मुक्त टोहाना, एथलेटिक टोहाना 2026” कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। डॉ. शिव सचदेवा ने अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देने और स्वयं नशे से दूर रहकर आदर्श बनने को कहा। प्रधानाचार्या ममता ठाकुर ने कहा कि खेल अनुशासन और आत्मविश्वास देते हैं। मैच में डॉ. मयंक बेस्ट बल्लेबाज, डॉ. राहुल बेस्ट विकेटकीपर, दिलवारा सिंह बेस्ट बल्लेबाज और अक्षदीप मैन ऑफ द मैच रहे। अंत में डीएसपी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें