फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: डेढ़ साल से नहीं हुआ गली का निर्माण, लोगों ने शुरू किया धरना

फतेहाबाद। शहर में ओम निवास स्कूल वाली गली का निर्माण नहीं होने से परेशान स्थानीय लोगों ने धरना शुरू कर दिया है। गली में रहने वाले करीब 35 से 40 परिवार पिछले डेढ़ साल से परेशानी झेल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि एक निजी कॉलोनी काटे जाने के बाद उसके संचालकों ने गली पर स्टे ले रखा है। इसके चलते गली का निर्माण कार्य रुका हुआ है और स्थानीय निवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी आर्यन ग्रोवर, रामनिवास और ज्योति रानी ने बताया कि गली से निजी कॉलोनी के भारी ट्रक गुजरते हैं। इससे गली में बनी सीवरेज लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। सीवरेज टूटने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, गली की हालत भी लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने बताया कि गली निर्माण की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की ओर से समस्या का समाधान नहीं किए जाने के कारण लोगों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक गली का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने और गली का निर्माण करवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें