फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह हुए आवंटित, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के 13 सितम्बर को होंगे इलेक्शन

फतेहाबाद। आगामी 13 सितम्बर को होने वाले व्यापार मंडल अनाजमंडी फतेहाबाद के चुनावों को लेकर आज विभिन्न पदों के सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए गए हैं। जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी गोपाल राय चौधरी ने बताया कि उपप्रधान पद के उम्मीदवार कृष्ण कुमार को साईकिल का चुनाव चिन्ह तथा हरभजन कम्बोज को शेर का चुनाव चिन्ह दिया गया है। वहीं सचिव पद के लिए बागराम सरपंच को साईकिल का चुनाव चिन्ह तथा ज्ञानचंद को छतरी का चुनाव चिन्ह दिया गया है। सहसचिव पद के लिए राजेन्द्र कुमार को टेलीफोन का चुनाव चिन्ह तथा सुरजीत कुमार को शेर का चुनाव चिन्ह दिया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार सुरेन्द्र कुमार को कार का चुनाव चिन्ह तथा नवीन कुमार को मटका का चुनाव चिन्ह दिया गया है। गोपाल चौधरी ने बताया कि आगामी 13 सितम्बर को प्रात: 9 से 4 बजे तक मतदान होगा तथा उनके तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय कि प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से रमेश तनेजा को प्रधान मनोनीत किया। वहीं सुरेश कुमार निर्विरोध वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर चुनाव कमेटी सदस्य रविन्द्र काला पीला, विजय मैहता पार्षद अर्जुन कटारिया व चुनाव सलाहकार एडवोकेट भारत भूषण गर्ग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें