फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया विधायक के निर्देश पर चेयरपर्सन के साथ मिलकर करवाएंगे विकास कार्य : पार्षद

रतिया। साधारण बैठक के बाद पार्षदों ने नगर पालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना के साथ मिलकर एक बैठक की। बैठक के बाद उप प्रधान जोगिंदर नंदा,पार्षद विजय गर्ग सहित अन्यों ने बताया कि उनका चेयरपर्सन के साथ चल रहा आपसी मन मुटाव विधायक जरनैल सिंह के हस्तक्षेप से दूर हो गया है। पार्षद विधायक के निर्देशों पर चेयरपर्सन के सहयोग से शहर में विकास कार्य करवाएगें और एक महीने के अंदर अंदर शहर के सभी वार्डो में विकास कार्य गति पकडेंगे। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को भी विधायक के आश्वासन के बाद खारिज करवाया जाएगा। रतिया नगर पालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना के खिलाफ 14 पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव आज एडीसी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। इससे पहले 9 जुलाई को यह बैठक स्थगित की दी गई थी। मामला मुख्यमंत्री दरबार तक भी पहुंचा था। इसके बाद मुख्यमंत्री सैनी ने विधायक जरनैल सिंह और हांसी विधायक विनोद भ्याना की ड्यूटी लगाकर दोनों पक्ष में सहमति बनवाने के निर्देश दिए थे। विधायक जरनैल सिंह के निवास पर दोनों पक्षों में आपसी सहमति हुई व 3 सितंबर की बैठक निश्चित की गई

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें