फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी-शास्त्री जयंती पर टोहाना में चला स्वच्छता अभियान, सांसद बराला ने दिया स्वच्छता का संदेश

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर टोहाना शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अभियान में शामिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सांसद सुभाष बराला ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमन मडिया और पूरी टीम के साथ शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत गली-सड़कों की सफाई की गई। रेहड़ी-फड़ी वालों, दुकानदारों और खासकर सब्जी मंडी व आसपास के क्षेत्र में डस्टबिन वितरित किए गए हैं। बराला ने कहा कि सभी दुकानदारों से अपील की गई है कि वे अपनी दुकान के सामने की सड़क और गली को स्वच्छ रखें और टोहाना शहर को साफ रखने में योगदान दें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कई वर्षों से पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया है और नागरिकों से अपने गांव, गली, घर, मोहल्ले और देश को साफ रखने की अपील की है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का असर आज पूरे देश में दिख रहा है। गांव-देहात में साफ-सफाई, तालाबों, नदी-नालों की स्वच्छता, यहां तक कि समुद्र तटों और पहाड़ों पर भी अभियान का असर नजर आता है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब गांधी और शास्त्री जी को नमन करते हुए भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें