फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में अचानक ब्रेक लगाने से बस ने कार को मारी टक्कर

शहर में कोटक महिंद्रा बैंक के सामने भूना की ओर जा रही एक बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ, जब आगे चल रहे वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने से कार चालक ने भी अपनी गाड़ी रोक दी। इसी दौरान पीछे से आ रही बस चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगा पाया और बस कार से जा टकराई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थीं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम लग गया। कार चालक बीघड़ निवासी राजकुमार ने बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था। उसके आगे चल रहे वाहनों ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते उसे भी अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा। राजकुमार के अनुसार, हादसे में उसकी गाड़ी को करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद बस और कार सड़क पर खड़े होने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें