शहर के रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल सत्यपाल फौगाट ने की। इस दौरान बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति डॉ राधा कृष्ण सर्वपल्ली के जन्मदिन पर मनाया जाता है इसलिए सभी बच्चों को अपने गुरूजनों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें तो हर कामयाबी को पा सकते हैं।