फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, अधिकारियों ने लिया जायजा

नवीन दलाल Updated Sat, 25 Jan 2025 03:02 PM IST

चरखी-दादरी में गणतंत्र दिवस के लिए शहर स्थित नई अनाज मंडी में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब 26 जनवरी को जिला में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शनिवार को जिला प्रशासन अधिकारियों ने आयोजन स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। शनिवार को आयोजन स्थल में सजावट पूरी कर ली गई और लोगों के बैठने के लिए भी सुविधाएं की गई हैं।कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री राजेश नागर समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। वहीं, उपमंडल स्तर पर बाढड़ा अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यहां विधायक उमेद पातुवास राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम में जिला की शिक्षण संस्थाओं के टीमें सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत करेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें