एसपी अर्श वर्मा ने वीरवार को बाढड़ा उपमंडल के चांदवास गांव पहुंचकर ग्रामीणों को नशा मुक्त जीवने जीने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वो नशा के चंगुल में फंसने की बजाय खेलों व शिक्षा से जुड़े। एसपी ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ एक नई सोच विकसित करना भी है। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह नशे से दूर रहे और यदि किसी परिचित को इस लत का सामना करना पड़ रहा है, तो उसे सही रास्ता दिखाने में मदद करें।