फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में गणतंत्र दिवस पर मंत्री राजेश नागर ने किया ध्वजारोहण

नवीन दलाल Updated Sun, 26 Jan 2025 10:49 AM IST

चरखी-दादरी स्थित नई अनाज मंडी परिसर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री राजेश नागर ने शिरकत की और समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुूरुआत शहर के रोजगार्डन से की गई। सबसे पहले अतिथि राजेश नागर, डीसी मुनीश शर्मा, एसपी अर्श वर्मा व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां सभी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी आयोजन स्थल पर पहुंचे। यहां पर मंत्री राजेश नागर ने राष्ट्रीय धुन के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे वीर शहीदों और डॉ. भीमराव आंबेडकर की देन है। उनके कारण ही आज हम ये दिवस मना रहे हैं। साथ ही सभी भारतीय संविधान की जानकारी दी। बाद में परेड शुरू की गई। मंत्री राजेश नागर ने परेड निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा विभाग, खेल विभाग समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें