फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत की मंडियों में धान खरीद और उठान धीमा, बारिश से भीगी फसल

Tue, 13 Oct 2026 01:17 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

सीजन में सरकारी खरीद 13 दिन बाद भी धान की सरकारी खरीद सुचारु नहीं हो पाई है। जिले की छह मंडियों में अब तक डेढ़ लाख क्विंटल पीआर किस्म की धान आई है। एजेंसियों ने इसमें से करीब एक लाख क्विंटल धान की खरीद की है। इसमें से भी ज्यादातर मंडियों में ही ढेर लगे हुए हैं। अब बारिश होने पर किसान के साथ एजेंसियों का खरीदा धान भी भीग गया। किसान पांच से सात दिन तक मंडी में बैठे हैं। सरकार ने इस बार 30 सितंबर को पीआर धान की खरीद शुरू की थी। किसान पहले दिन ही धान लेकर आ गए थे। शुरुआत में धान में नमी के चलते खरीद नहीं हो सकी। अब धान सामान्य हुआ है तो एजेंसी खरीद के लिए आगे नहीं आ रही है। एजेंसी जो खरीद रही है उसका उठान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में किसानों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। पानीपत समेत मतलौडा, बाबरपुर, समालखा, इसराना व बापौली मंडी में स्थिति एक जैसी है। इसराना मंडी में पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार की मौजूदगी में 13 दिन पहले 55 क्विंटल धान की खरीद की थी। एजेंसी ने इसके बाद रविवार को 930 क्विंटल धान की खरीद की। इसका भी उठान नहीं किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें