फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन

Sat, 07 Nov 2026 04:24 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

अमेरिकी अधिकारियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, वह अमेरिका से गैंग की गतिविधियां संचालित कर रहा था।हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेशों के जरिए बॉलीवुड की कई हस्तियों को धमकियां दी थीं। उसके खिलाफ हत्या और धमकी देकर रंगदारी मांगने समेत कई मामले दर्ज हैं। हैरी बॉक्सर इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े उन नामों में शामिल है, जिन पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। उसका असली नाम हरि चंद जाट है। राजस्थान के अलवर जिले के नारायणपुर का रहने वाला हैरी कभी बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लेता था और जयपुर में कोच के तौर पर भी काम कर चुका है। बाद में उसका नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आया और वह कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया। पुलिस और जांच एजेंसियों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर वर्ष 2022 से फरार है और उसके अमेरिका में रहने की आशंका है। उस पर राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में रंगदारी, लूटपाट और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं। जांच एजेंसियां उसे विदेश से गैंग की गतिविधियां संचालित करने वाले प्रमुख लोगों में गिनती हैं। अगस्त 2025 में कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के बाद एक कथित ऑडियो सामने आया था। इसमें हैरी ने बॉलीवुड के लोगों को अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने पर निशाना बनाने की धमकी दी थी। हैरी बॉक्सर का नाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क और गैंगों के बीच बढ़ती प्रतिद्वंद्विता के संदर्भ में भी चर्चा में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें