फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में राजस्थान के नरहड़ पीर से लौटते समय पोहकरवास के समीप भीषण सड़क हादसा, एक महिला व बच्चे की मौत

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर गांव पोहकरवास के समीप शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रक और क्विड गाड़ी आड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार क्विड गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जो राजस्थान के नरहड़ पीर से लौट रहे थे। हादसे में 58 वर्षीय महिला सुलोचना और 6 वर्षीय बच्चे आरव की मौत हो गई। जबकि 32 वर्षीय रश्मी, 35 वर्षीय अंजली और 45 वर्षीय गाड़ी चालक कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। घायल रश्मी नौ महीने की गर्भवती है। घायल भिवानी जिले के गांव मंढाना के रहने वाले हैं। लोहारू के डीएसपी संजीव गौड़ हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वहीं अस्पताल पहुंचकर भी डीएसपी ने घायलों का हालचाल जाना। डीएसपी संजीव गौड़ ने बताया कि महिला सुलोचना और आरव की मौत हो चुकी है। जबकि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका पर वाहन छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें