शहर के सर्कुलर रोड नेहरू पार्क के सामने शनिवार दोपहर को चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। जहां गाड़ी से आग की लपटें उठ रही थी, वहां पहले से ही वाहनों की सबसे अधिक आवाजाही बनी थी जबकि पास ही सजावटी सामान व पटाखों की स्टालें भी सजी थी। आसपास के दुकानदारों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया वहीं दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी भी सर्कुलर रोड के वाहनों के जाम में फंसी। हालांकि समय रहते गाड़ी की आग पर काबू पा लिया और चालक भी बाल-बाल बच गया वहीं पुलिस भी हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।