भिवानी। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को सलाह देते हुए भूपेन्द्र हुड्डा पर कटाक्ष किये। साथ ही इशारों ही इशारों में कहा कि हम भाजपा के साथ ना जाते तो हमारा भी कुलदीप बिश्नोई जैसा हाल होता। जनायक जनता पार्टी इस बार अपना स्थापना दिवस महेन्द्रगढ़ में मना रही है। पार्टी स्थापना दिवस को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक लेने भिवानी पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा पर कटाक्ष कर जेजेपी के पिछली योजना में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाने के भी राज खोले। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर हम अपनी ताकत दिखा कर विरोधियों को करारा जवाब देंगे। वहीं कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि 2005 में भजनलाल के नाम पर कांग्रेस की सरकार बनी, पर बायफॉल्ट भूपेन्द्र हुड्डा को सोनिया गांधी ने सीएम बना दिया था। तब से अब तक हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस हमेशा कमजोर हुई और हारती रही। दिग्विजय ने कहा कि इस बार कांग्रेस की देवीलाल से भी ज्यादा लहर मानी जा रही थी। उन्होंने जेजेपी पर भाजपा के साथ पिछली बार गठबंधन करने पर उठ रहे के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को यमुना पार हम तब करते जब हमारे 40-50 विधायक होते। ये नासमझ लोग ऐसी बात करते हैं या सवाल उठाते हैं, वरना सभी को पता है कि 10 विधायकों से सरकार नहीं बनती। दिग्विजय ने कहा कि हम सरकार के सहयोगी ना बनते तो इतिहास गवाह कि लोभी लालची लोग(विधायक), जो अब छोड़ कर गए, वो पहले भी चले जाते। इशारों ही इशारों में कहा कि राज के पूत हमारे साथ भी कुलदीप बिश्नोई जैसा हाल कर सकते थे। साथ ही कहा कि जो हमें छोड़ कर गए थे, वो अब हमसे संपर्क कर रहे हैं, हम पार्टी स्थापना दिवस पर उन्हें मनाने व बुलाने का काम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा भिवानी के भीम स्टेडियम को आधुनिक बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये को उंट के मुंह में जीरा बताया और कहा कि अच्छा होता आने वाले कॉमनवेल्थ गुजरात की बजाय हरियाणा में होते। उन्होंने कहा कि दो फीसदी आबादी वाला हरियाणा जवान व खिलाड़ियों की धरती है। पर हरियाणा लगातार बदहाल हो रहा है, जल्द बदलाव होगा और पहले जैसा ख़ुशहाल हरियाणा होगा। दिग्विजय ने सीएम सैनी द्वारा पंजाब जाकर नशा खत्म करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब में सत्ता के लालच में लोगों को गुमराह करने की बजाय सीएम हरियाणा की शुद्ध लें, वरना हरियाणा में भी पंजाब जैसा हाल होंगे।