भिवानी। सीआईए द्वितीय भिवानी ने एक देशी पिस्तौल व एक कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए द्वितीय भिवानी में तैनात मुख्य सिपाही ओमप्रकाश 22 अक्तूबर को अपनी पुलिस टीम के साथ गांव कालवास भिवानी में गश्त ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि निनान बाईपास भिवानी स्थित पुल के नीचे एक व्यक्ति कहीं जाने की फिराक में खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार व कारतूस हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और इशांत निवासी टाईयान पाना भिवानी को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में अभियोग दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी शौक पूरा करने के लिए अवैध हथियार खरीदकर लाया था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। संवाद