फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत अपहरण व हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 05:32 PM IST

सीआईए प्रथम भिवानी की टीम ने ऑपरेशन ट्रेक डाउन अभियान के तहत अपहरण व हत्या मामले में फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी बदमाश को पकड़ा है। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने नलोई निवासी आजाद का अपहरण व हत्या करने के मामले में पांच हजार के इनामी आरोपी अनूप उर्फ सोनू को बलियाली से गिरफ्तार किया। डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि सिवानी पुलिस थाना में मृतक आजाद की मां ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसके बेटे आजाद की आरोपियों ने षडयंत्र रचकर, अपहरण कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में सिवानी पुलिस थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। 19 नवंबर को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक अमरजीत ने आजाद का अपहरण व हत्या करने के मामले में पांचवें आरोपी बलियाली निवासी अनूप को बलियाली से गिरफ्तार किया। आरोपी अनूप के खिलाफ भिवानी जिला के थाना सिवानी, तोशाम व बवानीखेड़ा में हत्या, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम, मारपीट, जान से मारने की धमकी व स्नैचिंग के पांच अभियोग दर्ज हैं। आरोपी पर शास्त्र अधिनियम के तहत 14 सितंबर 2025 को शस्त्र अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है। 14 मई 2019 को आरोपी अनूप पर बवानीखेड़ा में केस दर्ज है। 26 मार्च 2021 को बवानीखेड़ा थाना में मारपीट का केस दर्ज है। 22 अप्रैल 2022 को बवानीखेड़ा थाना में हत्या प्रयास छीना झपटी का केस दर्ज है। आरोपी पर 2023 में हत्या प्रयास का तोशाम पुलिस थाना में केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। वहीं पुलिस ने अभियोग में आरोपी प्रमीला, सुशीला, प्रदीप व मनदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं जिन्हें जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें