फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में खेत से सफेदे के पेड़ काटने को लेकर विवाद, पेट्रोल डालने पर दो झुलसे

भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 10:03 PM IST

अंबाला के मुलाना में घेलड़ी गांव में खेत से सफेदे काटने को लेकर एक ही परिवार के लोगों में शनिवार को झगड़ा हो गया। देखते ही देखते पेट्रोल डलने से दो लोग झुलस गए व एक महिला चोटिल हो गई। हालांकि घायलों ने एक-दूसरे पर ही पेट्रोल डालकर माचिस की तिल्ली से आग लगाने के आरोप लगाए है। घायलों के चेहरे व हाथ झुलस गए। गंभीर रूप से घायल हेमंत कुमार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे पक्ष से घायल सेना से रिटायर्ड सूबेदार प्रदीप कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। मुलाना थाना पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने के बाद घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मुलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दो दिन पहले हुआ था दोनों पक्षों के भी पंचायती फैसला घायल सेना से रिटायर्ड सूबेदार प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि सफेदे के पेड़ काटने के लिए खेत में लेबर लगा रखी थी। चाचे के लड़कों यानी भतीजों से ही जमीन को लेकर कोर्ट में भी केस चल रहा है। कुछ दिन पहले भी पेड़ काटने को लेकर झगड़ा हो गया था। 14 नवंबर को ही उस मामले में पंचायती समझौता हुआ था। उसी समझौते के तहत वह पेड़ काट रहा था कि अचानक दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। दूसरी तरफ घायल हेमंत ने बताया कि वह अपने साथी के साथ खेत में गया था। अचानक दूसरे पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसने खेत की मिट्टी में लेटकर आग बुझाई थी। इस बीच उसकी पत्नी भी चोटिल हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें