फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला को लेकर 469 स्कूलों ने दाखिला मानदंड नहीं किए अपलोड

दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी (बाल वाटिका-1), एलकेजी (बाल वाटिका-2), यूकेजी (बाल वाटिका-3) और पहली कक्षा में दाखिला को लेकर एक दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन रविवार शाम तक 1837 स्कूलों में से 469 स्कूलों ने दाखिला मानदंड शिक्षा निदेशालय के मॉड्यूल पर अपलोड नहीं किए है। निर्धारित समय तक मानदंड अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया 30 नवंबर से रोकने के संबंध में निदेशालय के निर्देश है। निदेशालय के मॉड्यूल के अनुसार 16 जिलों के कुल 1837 स्कूलों में से 1368 ने ही दाखिला मानदंड अपलोड कर दिए है। जबकि 469 स्कूलों की जानकारी अभी अपलोड होना बाकी है। पश्चिमी बी जिले में सबसे अधिक 81 स्कूलों ने मानदंड अपलोड नहीं किए हैं। इसके बाद दक्षिण-पूर्वी जिले में 68 और पूर्वी जिले में 47 स्कूलों की जानकारी बाकी है। वहीं दक्षिणी जिले के 109 में से 102 स्कूलों ने मानदंड अपलोड कर दिए हैं। नई दिल्ली जिले में भी 14 में से 13 स्कूलों ने जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें