फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता जाहिद हुसैन से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

भाजपा नेता जाहिद हुसैन से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नूंह पुलिस ने तीसरे आरोपी मुकीम पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी गांव बाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि 27 सितंबर की रात जाहिद हुसैन के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए दो दिन में पांच करोड़ रुपये देने की मांग की थी। साथ ही उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें