फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, कांग्रेस ने गांवों में तेज किया वोट बचाओ अभियान

नूंह में मतदाता सूची की पारदर्शिता और मतदान के अधिकारों की रक्षा को लेकर कांग्रेस ने जिले में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को आंकेड़ा गांव की पुरानी चौपाल पर आयोजित जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने भाजपा पर निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्रता लोकतंत्र की बुनियाद है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर उठ रही आशंकाओं की स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के मतदान के अधिकार को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए और निर्वाचन आयोग को राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर काम करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें