नूंह में पुरानी रंजिश के चलते फखरुद्दीन और उसके बेटे पर जानलेवा हमला करने के मामले में नूंह की अतिरिक्त सत्र अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए इरफान, हनीफ, समीम और नसीम को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चारों दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।