दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के समीप सड़क किनारे बनाए गए अवैध ढाबों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर की मदद से कई ढाबों को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे के आसपास बने इन ढाबों पर चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते थे। इससे एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित होने के साथ हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ था।