सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी गोलचक्कर के सर्विस रोड पर एक युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक सर्विस रोड के नाले की दीवार पर बैठकर लोग शराब का सेवन करते हैं। सर्विस रोड सुनसान होने के कारण लोगों की आवाजाही भी कम होती है। लोगों ने यह भी बताया कि युवक की उम्र लगभग 30 साल की थी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।