फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के आगे नहीं मानी हार: जापान में जीता स्वर्ण पदक, जानें जीत पर क्या बोले जेवर के प्रवीण कुमार

यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र के गोविंदगढ़ में रहने वाले प्रवीण कुमार ने बीमारी के बावजूद हार नहीं मानी और जापान में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया। प्रवीण की मां निर्दोष देवी ने बताया कि परिवार की रोज सुबह-शाम प्रवीण से बात होती है। बुधवार सुबह भी बातचीत के दौरान प्रवीण ने अपनी तबीयत खराब होने और बुखार आने की जानकारी दी थी। प्रवीण जंप लगाने के लिए जा रहे थे, तब वह लाइव मुकाबला देख रही थीं। उस समय मन में परिणाम को लेकर घबराहट थी, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास था कि उनका बेटा हर बार की तरह इस बार भी स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगा और देश का नाम रोशन करेगा। मां निर्दोष देवी ने बताया कि कुछ महीने पहले प्रवीण की चाचा और दादी का निधन हो गया था। इन घटनाओं के कारण प्रवीण हताश भी थे। इसके बावजूद जब भी देश के सम्मान की बात आती है, तो वह अपना शत-प्रतिशत देने का प्रयास करते हैं। प्रवीण के पदक जीतने पर परिवार का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। गांव में जब लोग परिवार को सम्मान देते हैं, तो उन्हें बेटे की उपलब्धि पर और भी गर्व महसूस होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें